फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bride and the groom party clashed three injured

वर-वधू पक्ष भिड़े, तीन घायल

Fri, 08 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bride and the groom party clashed three injured
वर-वधू पक्ष भिड़े, तीन घायल
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चौक आला खां के पैराडाइज मैरिज लॉन में बृहस्पतिवार को वर-वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के वाले दहेज की मांग कर रहे थे और दिए गए दहेज को खराब बता रहे थे। दोनों पक्षों की तरफ से तीन महिलाएं घायल हुई। दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीरों के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला मामुड़ी निवासी अवरार हुसैन की बेटी राबिया की मोहल्ले में ही रहने वाले अमरुल्ला की बेटे अफरोज से बुधवार को शादी हुई थी। लड़की की मां शबनम के मुताबिक उन्होंने अपनी हैसीयत के अनुसार दान-दहेज दिया था। तय हुआ था कि लड़के वाले शादी में अपनी तरफ से दो सौ लोग लाएंगे, लेकिन उनकी तरफ से पांच सौ लोग पहुंच गए। जिससे शादी में अव्यवस्था फैल गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को लड़की पक्ष चौथी की बिदा कराने गए थे। लड़के पक्ष की तरफ से चौक आला खां में पैराडइज मैरिज लॉन में वलीमा की दावत रखी गई थी। लड़की पक्ष के लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ समारोह में पहुंचे। आरोप है कि लड़के पक्ष के लोगों ने दिए गए दहेज को लोकल कंपनी का बताया और दहेज में बाइक, वाशिंग मशीन आदि की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से डंडे चलने लगे। मैरिज लॉन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मारपीट में लड़की की बहन खुशनुमा और लड़के पक्ष की तरफ से लड़के की चाची राबिया का सिर फूट गया और दूसरी चाची गर्भवती रुबीना घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट लिखे जाने की तैयारी हो रही है। इंस्पेक्टर केके वर्मा के मुताबिक दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed