फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Breaking the seal of goods stolen wheat

मालगाड़ी की सील तोड़कर गेहूं चोरी

Fri, 18 Sep 2015 11:53 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Fri, 18 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Breaking the seal of goods stolen wheat
रेलवे डाउन यार्ड में पंजाब से सांई गोरखपुर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन की सील तोड़कर चोरों ने क्विंटलों गेहूं चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो चोर चार बोरा गेहूं छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने लावारिस हालत में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोजा पुलिस को बृहस्पतिवार की रात को सूचना मिली की स्थानीय रेलवे के डाउन यार्ड में गेहूं से भरी खड़ी मालगाड़ी की सील तोड़कर चोर गेहूं चोरी कर रहे हैं। रोजा पुलिस के जवानों ने डाउन यार्ड की तरफ से आने वाले कोयला कालोनी मार्ग की घेराबंदी की तो पुलिस की आहट पाकर चोर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

रात में ही चलाए गए तलाशी अभियान में पुलिस को रेलवे यार्ड में लाइन के किनारे चार बोरा गेहूं बरामद हुआ। मौके पर पुलिस को बिखरे हुए गेहूं डाउन यार्ड की तरफ लाइन तक पड़े मिले, जिस लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी। पुलिस का अनुमान है कि यह गेहूं मालगाड़ी की सील तोड़कर चोरी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के अभिलेखों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात तीन से चार बजे की बीच पंजाब से सांई, गोरखपुर जाने वाली मालगाड़ी को रोजा डाउन यार्ड में तकनीकी कारणों से ठहराया गया था, जो यहां करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। पुलिस का अनुमान है कि इसी मालगाड़ी को चोरों ने अपना निशाना बनाया है।

रेलवे से चोरी हुए गेहूं के मामले में आरपीएफ हर बार की तरह इस बार भी अपने यहां चोरी की न होने का राग अलाप रही है।

रोजा में बेखौफ हैं खाद्यान्न चोर
तीन गिरोह के 45 सदस्य सक्रिय
रोजा में मालगाड़ी से खाद्यान्न चोरी करने का यह कोई पहला मौका नही है। यहां रोज ही मालगाड़ी से खाद्यान्न चोरी होने की घटनाएं आम हैं। पुलिस कई बार माल भी बरामद कर चुकी है, लेकिन रेलवे की आरपीएफ के अधिकारियों को चोरों के इस कारनामें की भनक नहीं होती। इस सारे मामले में कहीं न कहीं आरपीएफ की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। अभी हाल ही में रोजा पुलिस ने पांच चोरो को पकड़ कर 56 बोरा चावल बरामद कर आरपीएफ की कलई खोल दी थी बावजूद इसके रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। चर्चा है कि रोजा में चोरों के तीन गिरोह सक्रिय हैं, जिनके सदस्यों की संख्या 50 के आसपास है। रोजा पुलिस ने पांच चोरों को जेल भेजा है। इन गिरोह के 45 सदस्य खुलेआम खाकी के संरक्षण में पलकर रेलवे को खोखला कर रहे हैं, जिस कारण रोजा में रेलवे से चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed