फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Breaking cash Usurped jewelry thief

ताला तोड़कर नगदी जेवर ले उड़े चोर

Thu, 13 Aug 2015 11:52 PM IST
बंडा
बंडा Updated Thu, 13 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Breaking cash Usurped jewelry thief
गांव पड़रिया निवासी भगवन्ना देवी ने बताया कि उनका पुत्र काशीराम दिल्ली में मजदूरी करता है। वह परिवार के अन्य लोगों के साथ घर रहती हैं। काशीराम की पुत्री संगीता भी सावन में मायके आई थी। बुधवार रात परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने उनके घर के कमरे का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखे दो बक्से चोरी कर लिए।
विज्ञापन

सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो चोरी का पता चला। तलाश करने पर दोनों बक्से गांव के बाहर पड़े मिल गए। बक्से में रखी संगीता की सोने की लर, कमर बिछुआ, दो जोड़ी पायल और 10 हजार नगदी गायब मिली। काशीराम की दूसरी बेटी आरती ने बताया कि उसने धान की रोपाई कर पांच हजार रुपये जुटाए थे। चोर उसके रुपये भी चोरी कर ले गए। काशीराम के पुत्र विनोद ने बृहस्पतिवार को थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच कराए जाने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। एसओ राजीव मिश्रा ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed