{"_id":"58f904c34f1c1b3f3b4743c4","slug":"boyfriend-poisoned-and-gave-birth-to-a-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, प्रेमिका नहीं जुटा पाई हिम्मत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, प्रेमिका नहीं जुटा पाई हिम्मत
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का सपना संजोए एक प्रेमी जोड़े ने घरवालों के बाधक बनने पर जीवनलीला समाप्त करने का फैसला कर लिया। युवक ने जहर लाकर खुद खा लिया और प्रेमिका को भी दे दिया लेकिन प्रेमिका जहर खाकर जान देने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। जहर खाने से प्रेमी की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्र में मामले की व्यापक चर्चा है।
एक गांव निवासी युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। गांव की ही कक्षा नौ में पढ़ने वाली किशोरी से उसका प्र्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर लड़की के परिवार के लोगों ने उसके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। आठ माह पहले मौका पाकर दोनों घर से भाग निकले थे, तब परिवार के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर घर बुला लिया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। इससे युवक बेहद परेशान रहता था। चार दिन पहले लड़की प्रेमी के घर जा पहुंची और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। परिवार के लोग उसे बमुश्किल समझाकर घर लाए। प्रेमी ने लड़की को ले जाने की विरोध किया तो परिवार के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी।
बताते हैं कि इससे आहत होकर युवक बुधवार को जहर की गोलियां खरीद लाया और गांव के बाहर बाग में प्रेमिका को बुलाकर जहर खाकर साथ जान देने की बात कही। इसके बाद युवक ने जहर खा लिया, लेकिन लड़की इसकी हिम्मत नहीं जुटा सकी और गोलियां फेंककर घर चली गई। जानकारी होने पर युवक के परिवार के लोग बाग में पहुंचे और गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए पीलीभीत ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार तड़के उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
जहर खाने से महिला की मौत
पुवायां। बड़ागांव निवासी मोनू की 25 वर्षीय पत्नी इंदु देवी ने बुधवार को जहर खा लिया था। परिवार के लोग उन्हें पुवायां के सरकारी अस्पताल लाए थे। डॉक्टरों ने इंदु को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतका का मायका बिहार में है।