फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Boy on the cross khiranibaga The body charged with jam

खिरनीबाग चौराहे पर बालक  का शव रखकर लगाया जाम 

Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Boy on the cross khiranibaga The body charged with jam
हादसा - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
थाना रोजा क्षेत्र के गांव सरही में बुधवार को करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिवार वालों ने खिरनीबाग चौराहे पर बालक शव रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि बिजली अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए औैर गांव की विद्युत व्यवस्था ठीक कराई जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला, लेकिन उसके बाद सभी कलक्ट्रेट में डीएम के कार्यालय पर पहुंच गए। किसी तरह से अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन

रोजा की मठिया कॉलोनी निवासी अमित कुमार का छह वर्षीय बेटा हर्ष उर्फ हर्षित करीब छह दिन पहले अपने नाना लक्ष्मीकांत के घर सरही गया हुआ था। बुधवार की शाम हर्ष घर से कोई चीज लेने के लिए निकला था। उसी समय बिजली तार उसके ऊपर टूटकर गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने डंडों से तार को हटाकर हर्ष को बचाया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। हर्ष की मौत से घर में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम होने के बाद हर्ष के परिवार और गांव के लोगों ने शव खिरनीबाग चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने शव हटवाने का प्रयास किया तो जाम लगाए बैठे लोगों से उनकी झड़प हो गई। इसी बीच एक व्यक्ति ने कार निकालनी चाही तो भीड़ में से किसी ने ईंट फेंककर मारी, जिससे कार का शीशा चकनाचूर हो गया। जाम लगने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे और सीओ सदर अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंच गए। जाम लगाने वालों की मांग थी कि इलाके के एसडीओ के खिलाफ मुकदमा लिखा जाए और गांव की विद्युत लाइन ठीक करवाई जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खोल दिया गया। इसके बाद वह लोग शव लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। यह देखकर पुलिस को पीसाना आ गया। यहां भी अधिकारियों ने तुरंत ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही वह लोग शव लेकर वहां से हटे।
विज्ञापन


बेटे की मौत से मां हुई बेसुध 
हर्ष मठिया कॉलोनी के प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। उसका एक छोटा भाई ईशांत है। मां प्रियंका, ईशांत को गले से लगाकर फूट-फूटकर रो रही थी। परिवार की महिलाएं उसको समझाने का प्रयास कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed