{"_id":"58b190654f1c1ba03fb24e8a","slug":"bolero-laden-trolley-collided-with-cane-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्राली से टकराई बोलेरो, छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना लदी ट्राली से टकराई बोलेरो, छह लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई रोड पर शुक्रवार देर रात रिलायंस कर्मचारियों की बोलेरो अंश पेट्रोल पंप के पास गन्ना लदी ट्राली में पीछे से घुस गई। हादसे में सुपरवाइजर सहित छह कर्मचारी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर सुपरवाइजर को लखनऊ रेफर किया गया है। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढे़रा निवासी 25 वर्षीय दीपक ने बताया कि शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे वह रिलायंस पॉवर प्रोजेक्ट में एक कंपनी के अधीन काम करने वाले सुपरवाइजर के. रामाराजू और फिटर दिनेश मिश्र, सरबन सिंह, मंगल सिंह तथा उदयपाल को ड्यूटी समाप्त होने पर बोलेरो से रौसरकोठी गांव में छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह रिलायंस फैक्ट्री के गेट नंबर एक से आगे अंश पेट्रोल पंप के करीब पहुंचा, तभी सामने से ट्रक आ गया। उसकी लाइट से आंखें चौंधिया जाने से वह आगे जा रही गन्ना लदी ट्राली को नहीं देख सका। बहुत नजदीक पहुंचने पर ट्राली दिखी तो उसने ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकने कोशिश की, लेकिन गाड़ी ट्राली में घुस गई। इससे बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से सुपरवाइजर को लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन