फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bolero-DCM killed in clash, six injured

बोलेरो-डीसीएम की भिड़ंत में एक की मौत, छह घायल

Fri, 19 Jun 2015 09:11 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 19 Jun 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
Bolero-DCM killed in clash, six injured
 नेशनल हाईवे पर थाना तिलहर क्षेत्र में खानपुर पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह डीसीएम और बोलेरो की भिड़ंत में 21 वर्षीय कृष्णपाल गंगवार की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सौंप दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बिलहारी निवासी रामसेवक गंगवार का बेटा कृष्णपाल अखबार सप्लाई का काम करता था। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे रेलवे स्टेशन से बोलेरो में अखबार लादकर बरेली की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बोलेरो में कई सवारियां भी बैठ गईं। नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ से पहले खानपुर पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एक डीसीएम गाड़ी से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बोलेरो से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कृष्णपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों में ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के थाना रुद्रपुर क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी 60 वर्षीय सत्येंद्र कुमार, मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी) के महमंदपुर निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र पाल, इसी गांव के 30 वर्षीय उमाकांत और 30 वर्षीय प्रदीप, हापुड़ के ब्रह्मगढ़ी निवासी 27 वर्षीय राहुल और लखनऊ के अलोकनगर निवासी 33 वर्षीय सुनील कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कृष्णपाल के शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed