फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   binder make loot

पुलिस वाला बताकर  बंधक बनाकर लूटा

Wed, 31 Aug 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 31 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
binder make loot
पुलिस वाला बताकर  बंधक बनाकर लूटा 
क्षेत्र के गांव भुड़िया में बीती रात एक घर पर बदमाशों ने धावा बोला और खुद को पुलिस वाला बताते हुए परिवारवालों को बंधक बनाकर एक लाख रुपये, 60 हजार रुपये मूल्य के जेवर, छह साइकिलें और बड़ी संख्या में टायर-ट्यूब आदि लूट ले गए। जाने से पहले बंधक बनाए गए लोगों को तमंचे की बट से बुरी तरह मारा पीटा। शोर सुनकर ग्रामीणों ने भागते लुटेरों का पीछा किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया, बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

घटना बीती रात करीब साढ़े 11 बजे की है। गांव भुड़िया के चंद्रपाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब एक दर्जन से अधिक बदमाश घर में घुसे और अपने आप को पुलिस बताकर पूछताछ करने लगे। साइकिल की दुकान पर काम करने वाले छोटा पुत्र भगवानदास को सबसे पहले बंधक बनाया और फिर ऊपर की दीवार पर चढ़कर सभी बदमाश अंदर घुस आए। परिवारवालों ने उनसे रात में इस तरह आने का कारण पूछा तो एक बदमाश ने कान पर तमंचा रख दिया और पीटना शुरू कर दिया। रस्सी से सभी लोगों को बांध दिया। महिलाओं को साड़ियों से बांधा। इंद्रजीत, भैयालाल सत्यप्रकाश, धोमपाल आदि को रस्सियों से बांधकर उल्टा डाल दिया और तमंचे की बटों से बेरहमी से पीटा। परिवारवालों ने शोर मचाना चाहा तो एक बदमाश ने गर्दन बांधी और आंख में जबरदस्त घूंसा मारा, जिससे इंद्रजीत की आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई। सभी लोगों को पीटने के बाद घर में रखा सारा सामान और बर्तन कपड़े आदि भरने लगे। एक कमरे की चाबी नहीं मिलने पर ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखे हुए एक लाख रुपये और 60 हजार रुपये के सोने- चांदी के जेवरात निकाल लिए। चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि बदमाश दो रंगीन टीवी, आठ साइकिल, 150 टायर, 50 ट्यूब मोटरसाइकिल वाले, तीन मोबाइल आदि ले गए हैं।
विज्ञापन

बदमाशों के घर से निकलते ही पूरे परिवार ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीण मौके पर जुटे और पूरा वाकया जानने के बाद बदमाशों के पीछे गाड़ियां दौड़ाईं और फायर भी किया, लेकिन  कोई हाथ नहीं आया। चंद्रपाल ने बताया कि पांच माह पहले छोटे पुत्र भैयालाल की शादी हुई थी,  जिसका सारा जेवरात और नगदी बदमाश ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर केस दर्ज कर लिया है। एसओ ओपी गौतम ने जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की जो कहानी बताई जा रही है, उसमें कई लोच हैं। आरंभिक जांच में यह मामला चोरी का प्रतीत हो रहा है। आठ साइकिलें चुराकर ले जाई बताई जा रही थीं। उनमें से दो साइकिलें गांव के बाहर मिल गई हैं। पूरे मामले की हर कोण से तफ्तीश शुरू करते हुए घटना में लिप्त रहे अपराधियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
- ओपी गौतम, थानाध्यक्ष, जैतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed