{"_id":"0071901dfc1a630be922d76fe11992fa","slug":"bikers-gang-catch-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के दौरान पकड़ा बाइक चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निरीक्षण के दौरान पकड़ा बाइक चोर
शाहजहांपुर
Updated Wed, 25 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
एसपी कचहरी परिसर में बनी अस्थाई पुलिस चौकी के पास खड़े हुए सुरक्षा व्यवस्था देख रहे थे, तभी एक युवक कचहरी के अंदर से बाइक लेकर तेज रफ्तार में आया और वहां खड़ी कार से टकरा कर गिर गया। गेट पर खड़े पुलिस बल को देखकर बाइक सवार युवक घबरा गया। संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर पता लगा पकड़ा गया युवक बाइक चोरी करके भाग रहा था। पकडे़ गए युवक का नाम अविरल है। वह थाना सदर बाजार में गैंगस्टर में निरुद्ध है। उसके खिलाफ चोरी के दर्जनों के मुकदमे दर्ज है। वह कई बार वाहन चोरी में जेल जा चुका है। पहले अविरल के पिता राजकुमार और मां कल्पना शाहजहांपुर जेल में बंदी रक्षक के पद पर कार्यरत थे। कुछ समय पहले दोनों का तबादला मुरादाबाद जेल में हो गया है। मंगलवार को अविरल जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट में तारीख पर आया था। पेशी से निपटने के बाद वह कचहरी परिसर में खड़ी एक बाबू की बाइक को उठाकर भागने लगा। थाना सदर बाजार पुलिस ने अविरल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन