{"_id":"57aa185c4f1c1be15bee46ee","slug":"bike-riding-punks-the-woman-robbed-of-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटे जेवर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटे जेवर
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, नहीं दर्ज की रिपोर्ट
बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने महिला से जेवर लूट लिए और भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सिंधौली केे गांव नगला बलेटू निवासी दर्शन सिंह अपनी पत्नी प्रीति और बहन रीमा के साथ ननिहाल खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव बौआ गए थे। मंगलवार को वह दोपहर बाद वापस घर आ रहे थे। पुवायां मोहम्मदी मार्ग पर गांव गौंटिया इकघरा के पास दर्शन सिंह लघुशंका के लिए रूके। इस दौरान पुवायां की ओर से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे। तीन के पास तमंचे थे। एक बदमाश ने ढाठा बांध रखा था। बदमाशों ने दर्शन सिंह, प्रीति और रीमा को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा और प्रीति से मंगलसूत्र, कुंडल और सोने की अंगूठी लूट ली। इसके बाद बदमाश मोहम्मदी की ओर भाग निकले।
बदमाशों के जाने के बाद दर्शन सिंह ने शोर मचाया तो आसपास के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद उसने पुवायां पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही बदमाशों की तलाश भी की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।