फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student Union: Action to be taken if hotels or restaurants are turned into election hubs.

छात्रसंघ : होटल-रेस्टोरेंट को चुनावी अड्डा बनाया तो कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Student Union: Action to be taken if hotels or restaurants are turned into election hubs.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने होटल, रेस्तरां और ढाबों पर निगरानी बढ़ा दी है। चुनाव के दौरान किसी होटल या रेस्तरां को छात्रों के जमावड़े का अड्डा बनाया गया तो संचालक भी कार्रवाई की जद में आएंगे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ऐसे स्थानों को चिह्नित करेगी, जहां शाम के समय छात्रों की भीड़ जुट रही है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव तक शाम होने के बाद युवा किसी प्रतिष्ठान में एक घंटे से अधिक समय तक नहीं बैठ सकेंगे। पुलिस शहर के होटल, रेस्तरां और ढाबों की गतिविधियों पर नजर रखेगी। सीसीटीवी फुटेज के जरिये संदिग्ध जमावड़े वाले स्थानों को ट्रेस किया जाएगा। पुलिस का फोकस ऐसे स्थानों पर रहेगा, जहां छात्र समूह बनाकर चुनावी गतिविधियों या विवाद की स्थिति पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन


नहीं जा रहे छात्र तो संचालक खुद दें सूचना
एसएसपी ने कहा कि अगर छात्रों का समूह अधिक देर तक किसी भी प्रतिष्ठान पर जमावड़ा रखता है तो संचालक खुद पुलिस को कॉल करके इसकी सूचना दें। किसी अन्य व्यक्ति की सूचना पर या खुद चेकिंग करते हुए पुलिस पहुंचती है तो संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और प्रतिष्ठान सील की भी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि पहले उसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed