{"_id":"577926f74f1c1b75697f9b31","slug":"bike-riding-miscreants-pulled-the-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने चेन खींची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने चेन खींची
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक पर सवार दो युवक घर जा रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर उसकी सोने की चेन लेकर भाग निकले। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बरेली रोड निवासी तथा नगर पालिका के ठेकेदार विनोद गुप्ता की पत्नी मीना गुप्ता शनिवार शाम नलवाली गली में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद पैदल अकेले ही घर को चल दीं। मीना के अनुसार जब वह बरेली रोड पर गांव सरैंया को जाने वाले तिराहे के पास थी इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर जोरदार झपट्टा मारकर चेन तोड़ी और भाग निकले। पीड़िता के अनुसार बाइक चालक हेलमेट लगाए था। सरेराह हुई घटना से अवाक महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद लुटेरों की तलाश में पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ कर कोतवाली लाई है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन