फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike riders snatched the woman 's purse

बाइक सवारों ने महिला का पर्स छीना 

Mon, 20 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में खोया मंडी के पास रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीन लिया। बाइक सवार केरूगंज की तरफ फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब नौ बजे एक महिला खोया मंडी के पास से पैदल जा रही थी। पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीन लिया। महिला ने शोर मचाया, बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घबराई हुई महिला यह कहकर घर चली गई कि वह अपने पति के साथ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने आएगी। महिला के मुताबिक उसके पर्स में पर्स में तीन हजार, मोबाइल और जरूरी कागजात थे। 
विज्ञापन

 
नकब लगाकर घर का सामान किया चोरी, रिपोर्ट दर्ज 
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोम्मद जई में शनिवार की रात कुछ लोगों ने मकान में नकब लगाकर सामान निकाल लिया। मामले में चार लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। थाना सदर बाजार क्षेत्र में चूड़ी वाली गली निवासी अलका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका मोहम्मद जई में एक मकान है। कुछ लोग मकान पर कब्जा करना चाहते है। जिसका कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि मोहल्ले के सविता शुक्ला, सचिन शुक्ला, मनोज और सिंजई निवासी राजीव उनके घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर का सामान निकाल लिया। मोहल्ले वालों से जब इसकी जानकारी हुई तो वह अपने घर पहुंची और आरोपियों से शिकायत की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed