{"_id":"57d033704f1c1b9863317c03","slug":"bhatnausa-and-tahs-two-houses-dacoty","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटनौसा और टाह के दो घरों में डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटनौसा और टाह के दो घरों में डाका
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
भटनौसा और टाह के दो घरों में डाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव भटनौसा और टाह खुर्द कलां के दो घरों में बदमाशों ने परिवार के लोगों को बांधकर और मारपीट कर नगदी, जेवर सहित कीमती सामान लूट लिया। एक अन्य व्यक्ति से मोबाइल, टार्च आदि लूट लिया गया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव भटनौसा निवासी राकेश कुमार की मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी विद्यावती अपने पुत्र सैंकी त्रिवेदी, लक्की और पुत्री निधि के साथ गांव के बाहर मकान में रहती हैं। रात लगभग साढ़े बारह बजे दो बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए और मेन गेट खोल दिया। इसके बाद तीन बदमाश और घुस आए। बदमाशों ने विद्यावती, सैंकी सहित परिवार के लोगों को कमरे में बांधकर डाल दिया। डकैतों ने विद्यावती के घर से 10 हजार रुपये, सोने के कुंडल, पायल, कीमती कपड़े आदि लूट लिए और परिवार के लोगों को शोर नहीं मचाने की धमकी देते हुए चले गए। बदमाशों के जाने के बाद रात डेढ़ बजे सैंकी ने शोर मचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सुबह चार बजे मौके पर पहुंची और पूछताछ कर लौट गई।
इसके बाद बदमाशों ने गांव टाह खुर्द कलां निवासी बुलाकीराम के घर को निशाना बनाया। डकैतों ने बुलाकीराम की पत्नी माया देवी, पुत्र शिवसरन को बांधकर डाल दिया और घर में रखे तीन हजार रुपये, सोने के दो जोड़ी झाले, मांगबेंदा, कुंडल, कमर बिछुआ आदि सामान लूट लिया। डकैतों ने पड़ोस के पुत्तूलाल के घर को भी निशाना बनाया, लेकिन यहां से पुत्तूलाल का मोबाइल, टार्च आदि ही ले जा सके। बुधवार सुबह तीनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।