फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bank in a road accident Employee's death

सड़क हादसे में बैंक कर्मचारी की मौत

Mon, 20 Apr 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 20 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bank in a road accident Employee's death
थाना सदर बाजार क्षेत्र की सेठ एन्क्लेव कॉलोनी में रहने वाले एसबीआई बैंक के सीनियर लिपिक 53 वर्षीय प्रवीण वाजपेयी की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रवीण अपनी कार से किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। हरदोई से पांच किलोमीटर दूर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल प्रवीण को लखनऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रवीण वाजपेयी एसबीआई की स्टेट बैंक शाखा में सीनियर लिपिक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को सुबह पांच बजे ड्राइवर दीपू के साथ कार से लखनऊ के लिए निकले थे। उन्हें लखनऊ में कुछ जरूरी काम था। हरदोई से पांच किलोमीटर आगे निकलने के बाद अचानक उनकी आकर असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक दीपू के मामूली चोट आई। घायल प्रवीण को हरदोई जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ ले जाने की सलाह दी। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक शव घर में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


मौत की खबर से घर में मचा कोहराम
प्रवीण की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पत्नी अनीता, सुनीता और बेटी ईशा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिछले महीने 12 मार्च को ही प्रवीण ने बेटी ईशा की शादी गाजियाबाद से की थी। उनके सात वर्ष का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed