{"_id":"9ec80d98b4a23a68db0fe370c236e9ce","slug":"baby-s-death-by-irate-mob-jeep-blew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की मौत से गुस्साई भीड़ ने जीप फूंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची की मौत से गुस्साई भीड़ ने जीप फूंकी
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईदगाह रोड पर हद्दफ चौकी क्षेत्र में शुक्रवार तीसरे पहर करीब चार बजे सड़क पार रही छह वर्षीया समरा के कुचलकर मौके पर मारे जाने से गुस्साई भीड़ ने दुर्घटना करने वाले वाहन को फूंक दिया और जाम लगा दिया। मार्ग से जबरन गुजरना चाह रहे आटो वाले और दोपहिया वाहन वाले भी भीड़ के गुस्से का शिकार बने। करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। मौके पर मौजूद दो चौकी के पुलिसकर्मी भीड़ के तेवर देख मूकदर्शक बने रहे। सूचना पाकर एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी डॉ. केजी यादव और सदर बाजार कोतवाली प्रभारी जेपी तिवारी भारी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड वाले पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। नगरपालिका परिषद चेयरमैन तनवीर खान ने मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना से मोबाइल पर मृत बच्ची के आश्रितों को मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से अधिकाधिक आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिलाया और उसके बाद भीड़ शांत हुई तो जाम हट पाया। रात को ही बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और हादसे के बाबत आईपीसी की धारा 304 ए और 279 के तहत केस (एफआईआर नंबर 2740) दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हद्दफ चौकी इलाके के एवन मांटेसरी स्कूल में पहली कक्षा में पढने वाली समरा शुक्रवार शाम को किराने की दुकान से कुछ सामान लाने को घर से निकली थी। दुकान से सामान लेकर घर वापस आने को सड़क पार कर रही थी कि तभी बरेली मोड़ की ओर से आ रही डग्गामार जीप (यूपी 50 एफ 3096) ने उसे टक्कर मारी और कुचलते हुए कुछ आगे को निकली। समरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और हादसा होते देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। कुछ लोगों ने शोर मचाते हुए जीप का पीछा किया तो कुछ ही दूरी पर चालक ने जीप रोकी और भाग निकला। उसमें बैठी सवारियां भी झटपट उतरीं और भागने लगीं। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। भीड़ ने खाली खड़ी जीप को सड़क पर ही पलट दिया और उसकी तेल टंकी का ढक्कन तोड़कर आग लगा दी। धमाके के साथ जीप धू-धूकर जल उठी। उसके बाद हाथों में लाठी-डंडे लिए भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। वहां से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया और वापस लौटने को कहा एवं न मानने पर तोडफ़ोड़ की। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद भी भीड़ मौके से न हटी और इंसाफ की मांग पर सड़क पर डटी रही। फिर नगरपालिका चेयरमैन और प्रशांत सक्सेना समेत आसपास के कई सभासद भी मौके पर पहुंचे एवं भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। सरकारी तौर पर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मिलने का भरोसा मिलने के बाद और जली हुई जीप को मौके से हटाए जाने के बाद भीड़ छंटनी शुरू हुई। फिर शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गई। मौके पर रात को भी ऐहतियातन फोर्स तैनात है।
मां हुई बेसुध, मोहल्ले में हाहाकार
शाहजहांपुर। डग्गामार जीप से शुक्रवार शाम को कुचलकर मरी छह वर्षीय समरा की मां जीनत बेटी की मौत की सूचना पाते ही बेसुध हो गईं। झकझोरने पर पल भर को होश में आने के बाद भी फिर बेसुध हो गईं। परिवार की अन्य महिलाओं का भी रो-रोकर बुरा हाल था। हद्दफ चौकी इलाके में अपने ननिहाल में रहने वाली यह बच्ची अपने तीन भाइयों (12 वर्षीय जमन, 10 वर्षीय हनी और आठ वर्षीय गनी) की इकलौती बहन थी। परिवारवाले मोबाइल पर कुछ दिनों पहले स्कूल के कार्यक्रम में परी के रूप में सजी बच्ची का फोटो देखकर विलाप कर रहे थे। इस अकाल मौत से मोहल्ले में हाहाकार की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
मृत समरा के मामा अजहर, मजहर, रफत और शिफत ने बताया कि बच्ची के पिता जुल्फिकार हसन जिले के मुअज्जमपुर गांव के निवासी है और प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेहतर परवरिश के लिए इन्होंने अपनी बहन और इसके बच्चों को अपने यहां रखा हुआ है। घटना के बाद से चारों मामा के लब खामोश थे और आंखों में आंसू भरे हुए थे। पूछने पर भर्राए आवाज में कांपते होठों से बुदबुदाए कि पूरे परिवार की लाडली थी समरा और पड़ोसियों की भी चहेती थी। मांटेसरी स्कूल में उसे दाखिला दिलाया गया था और पढने में काफी होशियार थी। स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी वह बड़े चाव से हिस्सा लेती थी। इतना बताने के बाद अजहर अपना आंसू पोंछने लगे। मौके पर पहुंचे नगरपारिका चेयरमैन और सभासदों ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने भी शोकाकुल परिवारजनों को ढांढस बधाते हुए कहा कि दुर्घटना करने वाले चालक को पकड़कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बच्ची के परिवार को पूरी मदद दिलाएंगे : तनवीर
शाहजहांपुर। नगरपालिका परिषद चेयरमैन तनवीर खां ने शुक्रवार रात को कहा कि सड़क हादसे में मरी छह वर्षीया समरा के परिवार को सरकारी तौर पर पूरी मदद दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परिवार किसान दुर्घटना बीमा या जिले स्तर पर अन्य मदद योजनाओं से कवर होने की स्थिति में नहीं है। इसीलिए जिलाधिकारी से वार्ता कर शासन स्तर पर विशेष मदद दिलाना तय किया गया है। इसके लिए वह खुद भी मुख्यमंत्री के पास जाएंगे।