{"_id":"d9bd7034be912b666296a9e558f7e4ca","slug":"babuji-of-houses-two-and-a-half-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूजई में मकान से ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबूजई में मकान से ढाई लाख की चोरी
शाहजहांपुर
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई में रहने वाली निर्मला सिंह के घर से शुक्रवार की रात चोरों ने दो लाख रुपये के जेवर और पचास हजार रुपये चुरा लिए। घटना के दौरान महिला मकान की छत पर सोई हुई थी और उनका बेटा अपने साथी के यहां था। तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस चोरी की बताई जा रही कहानी को संदिग्ध मान रही है।
पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मोहल्ला बाबूजई निवासी निर्मला सिंह के पति सुरेंद्र प्रताप डायट में लिपिक के पद पर कार्यरत थे और करीब दस साल पहले उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद बेटे नितेश सिंह की डायट में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी लग गई थी। बीती रात करीब दस बजे वह अपने दोस्त के घर जाने के लिए निकला तब मां ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। वह अपने दोस्तों के साथ खा-पीकर एक दोस्त के घर रात को रुक गया थी। उधर, रात करीब दो बजे बिजली जाने पर निर्मला छत पर चली गईं। तभी चोरों ने मकान की बैठक का दरवाजा धक्का मारकर खोल लिया और भीतर घुस गए। मकान के अंदर एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर अलमारी से 50 हजार रुपये, सोने की झुमकी, पांच सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, सोने के टाप्स, पांच जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी नाक के फूल आदि पर हाथ साफ कर दिया।
शनिवार सुबह करीब पांच बजे निर्मला छत से नीचे आईं तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखकर भौचक रह गईं। उन्होंने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी और खबर पाकर बेटा भी घर पहुंचा। पुलिस की फील्ड यूनिट ने मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। धक्का मारकर कुंड़ा लगे दरवाजे से चोरों के घुसने की कहानी जांचकर्ता अधिकारियों के गले नहीं उतर रही।
विज्ञापन
चोरों ने लैपटॉप समेत नगदी सामान उड़ाया
जलालाबाद। शुक्रवार रात बारहपत्थर चौराआहे के पास सिकंदरपुर गांव को जाने वाली रोड पर स्थित किराने की दुकान में घुसे चोर नगदी व लैपटॉप समेत दुकान का काफी सामान लेकर चंपत हो गये। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
गांव गुलडिय़ा निवासी विकलांग शैलेंद्र कुमार की दुकान उक्त जगह पर है तथा पीछे उनका मकान है। शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह घर पर अकेले थे और खाना खाने के बाद छत पर जाकर सो गए। किसी समय दीवार फांदकर घुसे चोर कमरे के रास्ते अंदर दाखिल होकर दुकान में चले गये। वहां से वह दुकान में रखे 15 हजार रुपयेे, दो लैपटॉप तथा दुकान से काफी सामान लेकर चले गए। सुबह जव वह नीचे उतरा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। शैलेंद्र ने घटना की जानकारी थाने पर दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन अभी घटना के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।
घर के बाहर खड़ी वैगनआर गाड़ी चोरी
गंाव याकूबपुर निवासी दिनेश बाइक मिस्त्री है। शुक्रवार की रात रोज की तरह उसने अपनी वैगनआर गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर दी, जो चोरी हो गई, उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।