फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   atm chori

एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश

Mon, 02 Mar 2015 11:06 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Mon, 02 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
atm chori
रविवार रात नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। चोर कैश बॉक्स को तोड़ने में नाकाम रहे। संदेह के आधार पर पुलिस एटीएम पर तैनात दो गार्डों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर के बेहद व्यस्त इलाके में सूरज मैरिज लॉन रोड पर बॉब का एटीएम लगा है। पड़ोस में ही बॉब की पुवायां शाखा और करेंसी चेस्ट हैं। यहां सुरक्षा के लिए चार सिपाहियों की ड्यूटी रहती है। बैंक ने एटीएम पर नगर के मोहल्ला कसभरा मिशन के अरुण अग्निहोत्री और अनुज शर्मा को बतौर गार्ड रखा है। रविवार रात एटीएम बंद होने के समय उसमें 20 लाख 79 हजार रुपये थे। रात में गार्ड एटीएम बंद कर घर चला गया। इसके बाद किसी समय चोरों ने शटर के ताले तोड़ दिए और अंदर घुस गए। सीसीटीवी कैमरे और सायरन का तार काटने के बाद चोरों ने मशीन का पहला लॉक तोड़ दिया, लेकिन दूसरा लॉक नहीं तोड़ सके।  इससे रुपये चोरी होने से बच गए।
विज्ञापन

सुबह अरुण अग्निहोत्री एटीएम केबिन खोलने पहुंचा तो मशीन में तोड़फोड़ देख उसने बैंक प्रबंधक विक्रम सिंह को मामले की जानकारी दी। सिंह ने मामले की पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सीओ उमेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह, डॉग स्कवॉयड प्रभारी नीत प्रकाश और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट संजय सिंह मौके पर पहुंचे। खोजी कुतिया लूसी एटीएम से डॉ. सुधीर गुप्ता के अस्पताल और उसके बाद उनके मिल के कार्यालय पहुंची। बैंक शाखा और एटीएम केबिन गुप्ता के परिसर में ही स्थित है। टीम ने केबिन में कई जगह से फिंगर प्रिंट लिए हैं। बैंक के प्रबंधक विक्रम सिंह की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ एटीएम में चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह के आधार पर दोनों गार्ड हिरासत में
पुलिस ने संदेह के आधार पर एटीएम के दोनों गार्डों की हिरासत में लिया है। एटीएम से चोरी की कोशिश के मामले कीजांच को पहुंची पुलिस को पता चला कि पुवायां का अरुण अग्निहोत्री एटीएम पर सुबह सात से शाम चार और यहीं का अनुज शर्मा शाम चार बजे से रात 11 बजे तक ड्यूटी पर रहता है। दोनों गार्डों से पूछताछ की गई तो अनुज ने बताया कि वह रात 11 बजे एटीएम का केबिन बंद कर घर चला गया था। शटर में ताले डालने वाले कुंडों में धूल भरी मिलने से पुलिस का शटर में ताले नहीं डाले जाने की शंका हुई। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में रात में अनुज ड्यूटी पर नहीं दिखाई दिया। उसके स्थान पर दूसरे गार्ड अरुण की केबिन में रात 11 बजे तक तमाम बार आवाजाही देखी गई। इससे पुलिस को दोनों पर शक हो गया। इसके अलावा रात में एटीएम में घुसे युवक ने नीली जींस और सफेद जूते पहने हुए थे। अरुण के घर से पुलिस को नीली जींस और सफेद जूते मिले हैं। खोजी कुतिया को दोनो गार्डों केे घर ले जाकर जांच की गई।

क्या खराब था बैंक का सायरन
चोरों ने एटीएम केबिन के ऊपर लगे बैंक शाखा के दो सायरन के तार भी काटे गए हैं। जानकार बताते हैं कि सायरन के तार के साथ छेड़छाड़ और तार काटने का प्रयास करने पर सायरन बजने लगता है। बड़ा सवाल है कि तार काटने के दौरान सायरन क्यों नहीं बजे?

सीसीटीवी: टाइम लाइन
- रात 9.30: एटीएम गार्ड अरुण कुमार एटीएम केबिन में गया, जबकि उसकी ड्यूटी सुबह सात से शाम चार बजे तक थी। ड्यूटी अनुज शर्मा की थी, लेकिन वह सीसीटीवी कैमरे में नजर नहीं आया।
- 9.48 बजे: गार्ड अरुण ने एटीएम केबिन की लाइट बंद की। इससे सीसीटीवी कैमरे की पिक्चर पूरी तरह धुंधली हो गई।
- 11.00 बजे: अरुण रात 11 बजे तक कई बार केबिन के अंदर गया।
- 2.13 रात: एटीएम केबिन का शटर आधा खोला गया।
- 2.14 : नीली जींस, सफेद शर्ट और सफेद जूते पहने एक युवक सीसीटीवी कैमरे से बचने का प्रयास करते हुए बैठे-बैठे अंदर घुसा। उसका पूरा चेहरा कपड़े से ढका था।
- 2.15 युवक एटीएम केबिन से बाहर निकला।
- 2.20 युवक फिर से अंदर घुसा। उसने बेलचे जैसी कोई वस्तु बाहर खड़े किसी व्यक्ति को पकड़ाई, बाहर खड़े युवक ने उसे कटर जैसी कोई चीज पकड़ा दी। इसके बाद सीसीटीवी के तार काट दिए गए।


पहले भी हो चुकी है एटीएम और बैंकों में चोरी की कोशिश
पुवायां और खुटार में डकैतों और चारों ने बैंक शाखाओं और एटीएम में चोरी को टारगेट बना रखा है। इससे पूर्व एसबीआई के एटीएम में चोरी की कोशिश के अलावा बैंकों में चोरी के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं। डालते हैं सभी घटनाओं पर एक नजर-
- 28 अक्तूबर 2002 - क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की जोगराजपुर शाखा के कैशियर हरीप्रसाद से खुटार क्षेत्र में पांच लाख रुपए की लूट।
- 27 अप्रैल 2007-खुटार क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की मुरादपुर शाखा के कैशियर उत्तम श्रीवास्तव से खर लाख्,ा की लूट।
- पांच जुलाई 2007- खुटार क्षेत्र में बॉब की मुरादपुर शाखा में बदमाशों ने दिन दहाड़े 47 लाख रुपये लूटे। ग्रामीणों की मदद से बदमाश पकड़े गए।
- 18 मई 2011-पुवायां में एसबीआई शाखा से पंजाब के बदमाशों ने 44 लाख रुपए लूटे।
- 17 जनवरी 2013 -पुवायां में बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक शाखा में चार लाख की डकैती।
- 28 जनवरी 2013-पुवायां में एसबीआई के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास।
- 30 अक्तूबर 2014 - पुवायां में पंजाब नेशनल बैंक में नकब लगाकर चोरी का प्रयास।
- 12 दिसंबर 2014-पुवायां के गांव मझिगवां में बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक में ताले तोड़कर चोरी का प्रयास
- छह फरवरी 2015 - खुटार के हरनहाई में बॉब शाखा से 2.34 लाख की डकैती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed