फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Army officer's daughter after rape anybody blackmail

सेना के अधिकारी की बेटी सेे रेप के बाद ब्लैकमेलिंग

Tue, 17 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 17 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी की बेटी से बनारस में पढ़ने के दौरान दुराचार किया गया। आरोपी ने रेप की वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। बाद में उसे नेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। बेटी ने पिता को जानकारी दी तो आरोपी युवक के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सेना के एक अधिकारी की बेटी बनारस में पढ़ती है। वहां थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव निवासी राजकुमार ने छात्रा की फोटो खींच ली और एडिट कर उसे अश्लील बना लिया। बाद में उसने छात्रा को इसी फोटो के सहारे धमकाकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी ने शारीरिक संबंधों की वीडियो क्लिप भी बना ली। छात्रा ने जब शारीरिक संबंध बनाने का विरोध किया तो वह वीडियो क्लिप नेट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसकी ज्यादती से परेशान होकर छात्रा ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। इस पर वह बेटी को बनारस से ले आए लेकिन इसके बाद भी आरोपी लगातार छात्रा को धमकी देता रहा। परेशान होकर छात्रा के पिता ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ थाना सदर बाजार में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed