{"_id":"a7f61eda4b72f6898d5c497dfadba1cb","slug":"are-firing-groom-the-brother-s-gun-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर रहे दूल्हे के भाई की बंदूक जब्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर रहे दूल्हे के भाई की बंदूक जब्त
शाहजहांपुर
Updated Sun, 10 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला खिरनीबाग में एक युवक ने भाई की शादी में शनिवार सुबह लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करते हुए मोहल्ले में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक समेत युवक को कब्जे में ले लिया। बाद में भाई की शादी की जिम्मेदारी के चलते युवक को छोड़ दिया, जबकि उसकी बंदूक जब्त कर ली।
मोहल्ला खिरनीबाग में रहने वाले नईस कुमार की शनिवार दोपहर रेलवे कॉलोनी जाने के लिए बारात निकली। घर के दरवाजे के बाहर बैंड-बाजों के बीच दूल्हे के बड़े भाई अनुज कुमार ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। अनुज ने रास्ते में गुजर रहे लोगों को बंदूक दिखाते हुए गाली-गलौज भी की। इसी बीच किसी ने थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने अनुज को बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया। बारात में शामिल लोगों ने पुलिस से मान-मनुहार करते हुए कहा कि दूल्हे के पिता की मौत हो चुकी है। बारात की पूरी जिम्मेदारी अनुज के ऊपर है। इसके बाद पुलिस ने हिदायत देते हुए अनुज को छोड़ दिया, लेकिन बंदूक कब्जे में ले ली।