{"_id":"f511f6cb48e38c8f7a85e825c100c0e9","slug":"are-affixed-to-the-shrine-posters-handing-out-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल पर चिपका रहे पोस्टर, बांट रहे शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मस्थल पर चिपका रहे पोस्टर, बांट रहे शराब
पुवायां।
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
डीएम और एसपी की कड़ी चेतावनी के बाद भी प्रधान पद के प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। धर्मस्थलों पर प्रचार की सख्त मनाही के बाद भी गांवों में तमाम स्थानों पर धार्मिक स्थलों पर पोस्टर लगाए गए हैं।
बताते चलें कि शनिवार को डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने शनिवार को सिंधौली, पुवायां, खुटार और बंडा में प्रत्याशियों की बैठक कर आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका कोई असर हुआ हो ऐसा नहीं लगता है। गांवों में काफिले के साथ वोट मांगने, शराब बांटने, धार्मिक स्थलों पर प्रचार कर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है।
कुल मिलाकर प्रत्याशी हर हथकंडा अपना कर वोटरों को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं। चुनाव तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों के बीच प्रतिद्वंदिता बढ़ रही है और आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में तेजी आती जा रही है।
विज्ञापन
सिर दर्द होने पर भी अस्पताल जाने को चार पहिया तैयार
पुवायां। चुनाव निशान मिलने के बाद प्रधान पद के प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में पूरी तरह जुट गए है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। शाम ढलते ही प्रत्याशियों के कारिंदे मतदाताओं की आवभगत में लग जाते हैं। कहीं कच्ची की महफिल जमती है तो कहीं केला, सेब और समोसे से नवाजा जाता है। इतना ही नहीं कोई वोटर सिर में दर्द होने की बात भी कहता है तो उसे तत्काल चार पहिया वाहन उपलब्ध कराकर इलाज के लिए भिजवाया जाता है। इलाज के लिए धन का अभाव होने पर रुपये भी मुहैया कराए जा रहे हैं। गरीब तबके के वोटरों को खाने के लिए गेहूं, चावल, सब्जी भी मुफ्त में मिल रही है।