{"_id":"ec9d1c362249fe68395ae56d00130ff5","slug":"animal-killed-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशुओं से भरा कंटेनर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशुओं से भरा कंटेनर पकड़ा
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद स्टेट हाईवे पर गश्त के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं से भरे कंटेनर सहित एक व्यापारी को हिरासत में लिया है, जबकि तीन लोग फरार हो गए।
बुधवार सुबह आठ बजे पुलिस जलालाबाद स्टेट हाईवे पर गश्त कर रही थी, तभी सामने से एक कंटेनर आता दिखाई दिया। इस पर पुलिस को शक हुआ और कंटेनर को रुकने का इशारा किया। इसी दौरान चालक ने कंटेनर को खैरपुर चौराहे से जैतीपुर मार्ग पर मोड़ दिया। तब पुलिस ने उसका पीछा किया, तभी कंटेनर को खड़सार मोड़ पर छोड़कर चालक फरार हो गया। इस पर पुलिस ने एक को पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम जुबैर बताया। वहीं फरार हुए इस्लाम पुत्र नईम बजरिया खानसामा रामपुर, एकन्नू उर्फ फैजल घेर मरदाना कोतवाली रामपुर बताया। कंटेनर में पशुओं को ठूंस कर भरा गया था। इसमें 39 जिंदा और सात पशु मरणासन्न हालत में थे, जबकि एक की मौत हो चुकी थी। पुलिस हिरासत में लिए युवक से पूछताछ कर रही है और फरार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सफेद जायलो कर रही थी स्कार्ट
पांच दिन पूर्व भी स्थानीय पुलिस ने जो एक डीसीएम गाड़ी और कंटेनर के साथ स्कार्ट करते चल रही स्कार्पियों गाड़ी पकड़ी थी। उसी के तर्ज पर इस कंटेनर को भी एक सफेद कलर की जायलो कार स्कार्ट कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चड़ पाई।
सीओ ने कराया मरणासन्न पशुओं का इलाज
प्रतिबंधित पशुओं से भरा कंटेनर पकड़े जाने की खबर पर सीओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरणासन्न पशुओं का इलाज कराया। बाकी पशुओं को आसपास के ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशुओं समेत ट्रक पकड़ा
अल्हागंज। रामगंगा पुल पर चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया जबकि उसके चालक-हेल्पर भाग जाने में सफल रहे। बुधवार दोपहर दो बजे रामगंगा पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का संकेत दिया। इस पर ट्रक चालक उसे बैक करने लगा। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक-हेल्पर फरार हो गए। पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।