{"_id":"713787cd4432c06292515d0ff193c1e8","slug":"animal-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु की मौत से गांव में मचा बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशु की मौत से गांव में मचा बवाल
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को गांव खंडहर में प्रतिबंधित पशु की मौत से बवाल मच गया। जानकारी मिलते ही तमाम हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता गांव पहुंच गए। पशु मालिक ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव खंडहर के रहने वाले ऋषि पाल ने अपने दो पशु गांव के ही दूसरे संप्रदाय के एक व्यक्ति को बटाई पर दिए थे। बृहस्पतिवार सुबह उनमें से एक पशु मृत तथा बुरी तरह घायल अवस्था में गांव के बाहर एक गड्ढे में मिलने के बाद बवाल पैदा हो गया। पशु स्वामी का कहना है कि रात में बटाईदार ने उसके पशु की पीटकर हत्या कर दी। उधर, प्रतिबंधित पशु की मौत की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई और तमाम संगठनों से जुड़े लोग उक्त गांव जा धमके।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच कराई जा रही है और पशु की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले को लेकर लोगों में रोष हैं। उधर, हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न की तो वे लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
दो स्थानों से पांच भैंस चोरी, रिपोर्ट दर्ज नहीं
खुटार। गांव बिजौरा बिजौरिया निवासी जग्गा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात चोर उसकी दो भैंस चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मकसूदापुर। गांव सड़िया निवासी उमेश मिश्रा की दो और इसी गांव के जगदीश की एक भैंस बुधवार रात चोरी हो गई। उन्हें गुरुवार सुबह चोरी होने का पता लगा। कुछ लोगों ने बताया कि शारदा नहर के कुंआडांडा पुल के पास एक पिकप पर भैंसों को लादकर ले जाया गया है। पुलिस ने चोरी की घटना की जानकारी से इंकार किया है।