फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Angry villagers commotion at police station

गुस्साए ग्रामीणों का थाने पर हंगामा

Wed, 16 Sep 2015 11:17 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Wed, 16 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers commotion at police station
गत 12 सितंबर को अर्जुनपुर बरमौला गांव में भुवनेश्वर ने अपनी पत्नी और परिवार के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता ने अपनी पुत्रवधू सहित उसके मायके वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रोजा थाने का घेराव कर प्रदर्शन और नारेबाजी की, लेकिन पुलिस ने उनके विरोध को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत मृतक भुवनेश्वर के पिता प्रभुदयाल सहित तमाम ग्रामीणों ने एसपी बबलू कुमार से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित पक्ष को ही धमका रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 12 सितबंर को थाना क्षेत्र के भुवनेश्वर पुत्र प्रभुदयाल ने अपने ही घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया दिया। मृतक के पिता प्रभुदयाल का आरोप है कि हाल ही में सरही गांव की रंजना के साथ भुवनेश्वर की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही रंजना और उसके मायके वाले भुवनेश्वर के साथ पैसो की मांग करते थे। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभुदयाल ने एसपी को बताया कि रक्षाबंधन में रंजना घर का सारा जेवर और 20 हजार रुपये लेकर अपने मायके गई थी। 11 सितंबर को उसने बेटे भुवनेश्वर को फोन पर 50 हजार की मांग करते हुए बुला लिया। रुपये लेकर जब उसका बेटा ससुराल गया तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। सारा जेवर भी रख लिया और उसको बंधक बनाए रखा। 12 सितंबर की सुबह किसी तरह से वह जान बचाकर आया और इसी बीच मोबाइल पर रंजना और उसके मायके वालों में अपशब्द कहे। इससे आहत होकर उसी समय भुवनेश्वर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।



आरोपियों की हिमाकत
में जुटे हैं दो सिपाही
अर्जुनपुर बरमौला में ग्रामीणों का गुस्सा यूं ही नहीं फूटा है इसके लिये रोजा थाने के दो सिपाही पूरी तरह से जिम्मेदार बताए जा रहे हैं। मृतक भुवनेश्वर के पिता प्रभुदयाल का आरोप है कि बेटे की मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी रंजना और मायके वाले हैं जिनसे ये सिपाही मिले हुए हैं और प्रभारी निरीक्षक को भी गुमराह कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed