फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two bodies appeared in the Nanu Ganga Canal; they were swept further downstream by the strong current.

Meerut News: नानू गंग नहर में आए दो शव, तेज बहाव में बह गए आगे

Wed, 23 Sep 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Two bodies appeared in the Nanu Ganga Canal; they were swept further downstream by the strong current.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गंगनहर में बुधवार को करीब दस मिनट के अंतराल में दो शव बहते दिखाई देने से भीड़ लग गई। नानू पुल के पास ग्रामीणों ने दोनों शवों को गंगनहर में बहते देखा और पुलिस को सूचना देने का दावा किया। तेज बहाव के चलते दोनों शव आगे की ओर बह गए।
बुधवार को नानू पुल के पास मौजूद ग्रामीणों की नजर गंगनहर में उतराते एक शव पर पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने नानू पुल चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी। करीब दस मिनट बाद उसी स्थान के आसपास गंगनहर में दूसरा शव भी दिखाई दिया। दोनों शव पानी के तेज बहाव में बहते हुए आगे निकल गए। ग्रामीणों का कहना है कि कांवड़ पटरी मार्ग पर सलावा, अटेरना, दौराला, नानू, पूठखास और भोला झाल समेत छह पुलिस चौकियां हैं। इसके अलावा मार्ग तीन थाना क्षेत्रों से होकर गुजरता है। इसके बावजूद दोनों शवों के गंगनहर में दिखाई देने के बाद समय रहते उन्हें बाहर निकालने का प्रयास नहीं हो सका।
विज्ञापन

वहीं, रोहटा थाना प्रभारी पूजा पंवार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था, लेकिन तब तक दोनों शव भोला झाल की ओर बह गए थे। उन्होंने बताया कि भोला झाल चौकी को भी सूचना दे दी गई थी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि इस संबंध में थाना पुलिस से जानकारी की जा रही है। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed