{"_id":"83543ee3804ddc7dca27db3ee57c681b","slug":"against-the-four-laws-a-case-of-dowry-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
जलालाबाद
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत बुधवार को गांव रूपापुर में फांसी लगाकर जान देने वाली नवविवाहिता के मामले में मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को मार डालने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद केस की तहकीकात शरू कर दी है।
थाना तिलहर के गांव खिरिया माल निवासी रामरतन ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी शैलेस कुमारी 22 की शादी बीते साल 7 अक्टूबर को इस क्षेत्र के गांव रूपापुर निवासी विजयपाल के लड़के संजीव सिंह से हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी के ससुराली अतिरिक्त दहेज के तौर पर एक लाख रुपये और बाइक देने की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे, जिसको लेकर उसने कई बार ससुरालियों को समझाया गया, परंतु वह नहीं माने। बीते दिवस उसे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उसकी बेटी को ससुरालियों ने मार डाला है। आरोप लगाया कि उसकी बेटी को मारने में पति संजीव सिंह के अलावा जेठ उदयवीर, जेठानी रंजना और उसकी सास नन्हीं देवी शामिल थे। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।