{"_id":"3e33c0cc2467d86c8864942595339893","slug":"after-five-months-registered-a-case-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पांच माह बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच माह बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
पांच माह पूूर्व संदिग्ध परिस्थितियों मेेें मरे गांव अतरी निजामपुुर निवासी वृद्ध छोटे सिंह की हत्या का नामजद अभियोग एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रभुकांत ने बताया कि पिछले वर्ष 31 अगस्त को गांव बीघापुुर और सिठौली गांवों के बीच खेतों मेें गांव अतरी निजामपुर निवासी 65 वर्षीय छोटे सिंह का शव बरामद हुआ था। उसकेे मस्तक व घुटनों में चोट केे निशान थे। मौके पर गई पुलिस को ग्रामीणों ने बताया था कि छोटेसिंह शराब का लती था। शराब के नशे में गिरने से आई चोट में उसकी मृृत्युु हो गई थी। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों मेें मरे छोटेसिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था।
विज्ञापन
अब मृतक केे भाई चंद्रपाल सिंह ने पांच माह बाद छोटे सिंह की हत्या किऐ जानेे का आरोप लगाते हुुए गांव बीघापुुर-सिठौली निवासी अंटावाली पत्नी जवाहर, दाताराम व मौजीसिंह केे विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर महिला सहित तीनों के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
मारपीट में चार के खिलाफ एनसीआर
परौर (ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव गनेशपुर धर्मपुर निवासी धनदेवी ने गांव के अहिवरन, चरन सिंह, लवलेश और रामसनेही के विरुद्ध दर्ज कराई एनसीआर में बताया कि उसके जेठ चरन सिंह से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर उससे इन लोगों की कहासुनी हो गई। शनिवार को उसकी पुत्री कुसुमा घेर में जानवर बांधने गई थी, तभी इन लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका पुत्र अरब सिंह मौके पर पहुंचा और बचाया। इस मारपीट में कुसुमा घायल हो गई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायल कुसुमा को डाक्टरी परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान भेजा गया।