फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Adding to the atmosphere were seven rounds

गमगीन माहौल में लिए गए सात फेरे

Mon, 04 May 2015 12:31 AM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Mon, 04 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Adding to the atmosphere were seven rounds
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दूल्हेे के छोटे भाई की मौत हो जाने से शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। बिना बैंड बाजा और बारात के फेरे डलवाने की रस्म अदायगी की गई।
विज्ञापन

गांव मरेना के सियाराम ने अपनी पुत्री पिंकी उर्प अमिता की शादी बिलसंडा के गांव चरखौला निवासी रामनिवास के पुत्र अमित के साथ तय की थी। रविवार को बारात मरेना के लिए रवाना हुई। दूल्हे का 18 वर्षीय छोटा भाई सुबोध कुमार गाड़ियों से न जाकर अपने रिश्तेदार बंडा थाना क्षेत्र के गांव तिहार निवासी दुर्वेश मिश्रा के पुत्र 18 वर्षीय हिमांशु के साथ बाइक से रवाना हुआ। बिलसंडा बंडा मार्ग पर गांव घनश्यामपुर के पास एक बोलेरो चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुबोध कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और हिमांशु घायल हो गया। सड़क दुर्घटना में दूल्हे के छोटे भाई की मौत से खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।
विज्ञापन

जानकारी वधू पक्ष के घर पहुंची तो खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गईं। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से एक कार से दूल्हा मरेना गांव पहुंचा और फेरे की रस्म अदायगी की गई। दूल्हे के भाई की मौत से दोनों परिवारों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed