{"_id":"6ae60b6e06a6378dde0fdcf4","slug":"misappropriation-of-funds-intended-for-employee-salary-payments-noida-news-c-1-noi1095-4892470-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए लिए रुपये में की हेराफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए लिए रुपये में की हेराफेरी
विज्ञापन
निदेशकों समेत 63 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
नंबर गेम-32 लाख रुपये के हेरफेर का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कर्मचारियों के वेतन भुगतान के नाम पर 32 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में लखनऊ की एक कंपनी ने नोएडा की दूसरी कंपनी के निदेशकों समेत 63 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि कर्मचारियों के बैंक खातों में भुगतान करने के लिए 32 लाख रुपये दिए गए लेकिन नोएडा की कंपनी ने यह रकम वापस नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-63 थाना पुलिस ने शुक्रवार को 63 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ की सीडीएन वैष्णो इंटरनेशनल कंपनी कार्यालयों में अनुबंध के आधार पर मैनपावर उपलब्ध कराती है। कंपनी के प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार के मुताबिक, दिसंबर 2023 में सेक्टर-63 के जी-ब्लॉक स्थित आरव इंटरनेशनल के निदेशक सौरभ शर्मा, रणजीत सिंह और लवकुश मित्तल से संपर्क हुआ था। दोनों कंपनियों के बीच 63 कर्मचारियों के भुगतान की जिम्मेदारी को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद 29 मार्च 2024 को एक साल का अनुबंध किया गया। आरोप है कि 30 अप्रैल 2024 को सीडीएन वैष्णो इंटरनेशनल ने कर्मचारियों के बैंक खातों में भुगतान के लिए 32 लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद आरव इंटरनेशनल प्रबंधन ने संबंधित रकम का भुगतान नहीं किया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने दूसरी कंपनियों को भी इसी तरह अपने जाल में फंसाया और अलग-अलग जनपदों में कई कंपनियों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर 63 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।