{"_id":"6ae60a283d1b39b23a06b12e","slug":"accused-in-robbery-and-murder-case-arrested-following-police-encounter-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-161598-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुलिस मुठभेड़ में लूट और हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुलिस मुठभेड़ में लूट और हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
द्वारका जिला पुलिस ने सेक्टर-24 में घेराबंदी कर दबोचा, पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने डाबड़ी के झंडा चौक पर लूटपाट और हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवम जग्गी उर्फ गू (19) को मुठभेड़ के बाद शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सेक्टर-24 स्थित यूईआर-दो के पास साबी रिवर रोड पर घेर लिया था। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को लूटपाट के इरादे से एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शिवम तभी से फरार चल रहा था। बाद में वह गैंगस्टर हाशिम बाबा गैंग के संपर्क में आकर उसमें शामिल हो गया।
पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की टीम को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि शिवम सेक्टर-24 में अपने एक साथी से मिलने आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने साबी रिवर रोड के पास घेराबंदी कर जाल बिछाया। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, मैगजीन, एक कारतूस और चार खोखे बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि हत्या के बाद वह सीलमपुर इलाके में गैंग के सदस्यों के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्यों के निर्देश पर वह एक अन्य वारदात को अंजाम देने के इरादे से द्वारका पहुंचा था।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें डाबड़ी थाने में वर्ष 2023, 2024 और 2026 में दर्ज मामले भी शामिल हैं। पुलिस अब आरोपी के गैंग से संपर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है।