{"_id":"967a40d3a484c5dc4c00546100d3dd38","slug":"acid-attacker-fled-15-years-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल से फरार एसिड अटैकर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 साल से फरार एसिड अटैकर गिरफ्तार
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसिड अटैक के मामले में 15 साल से फरार चल रहे दोषीसिद्ध अभियुक्त गिरीश तेली आखिरकार बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पीड़ित राजाराम की वर्ष 2001 में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गिरीश तेली ने मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के अपने ग्राम सिउरा के ही निवासी राजाराम पुत्र रामस्वरूप से कुछ रुपये उधार ले रखे थे। उसी को लेकर दोनों में विवाद की स्थिति बनी थी। उसी विवाद में तैश में आकर वर्ष 2001 में गिरीश ने राजाराम पर तेजाब फेंक दिया था जिससे वह बुरी तरह झुलस गया था। घटना के बाद से यह फरार चल रहा था। तब पुलिस ने आईपीसी की धारा 326 के तहत मुकदमा (नंबर 218/2000) पंजीकृत कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। वर्ष 2001 में ही कोर्ट ने प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयान और प्रस्तुत दस्वेजों के आधार पर गिरीश को दोषीसिद्ध अभियुक्त करार दिया था। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा और लगातार इलाके से फरार बना रहा। उसकी गिरफ्तारी हेतु एसपी द्वारा अभियुक्त पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह मुखबिर से इसके इलाके में आने की सूचना मिलने पर गश्त पर निकले एसओ नरेंद्र यादव तत्काल दबिश देने की पहल की। सुबह करीब सवा छह बजे उन्होंने क्षेत्र के बाबूपुर नगला रोड पर शिवदासपुर तिराहा के पास पैदल गुजर रहे गिरीश को रोककर पूछताछ शुरू की तो वह एकबारगी हकला गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी मिले।
विज्ञापन