{"_id":"c9c7853479d9011687e32a0212e9fa6e","slug":"acid-attacker-arrested-dinesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाबी हमला करने वाला दिनेश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजाबी हमला करने वाला दिनेश गिरफ्तार
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के लिए रुपये न मिलने पर सगे भाई, बहन और भतीजी पर तेजाब डालकर हमला करने वाले दिनेश उर्फ लालू को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह शहर के केरूगंज चौराहा के पास से दोपहर में बस पकड़कर भागने की फिराक में लगा था। इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज बड़ी बिसरात के रहने वाले दिनेश उर्फ लालू ने शुक्रवार सुबह नशे के लिए रुपये न मिलने पर मांग के साथ गालीगलौज किया। इसका विरोध करने वाले छोटे भाई राजीव पर शाम तीन बजे लालू ने तेजाबी हमला कर दिया। राजीव को बचाने पहुंची बहन सोनी और भतीजी दीक्षा सक्सेना पर भी उसने तेजाबी हमला कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया।
इस मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर ने तहरीर के आधार पर लालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही उसको पकडने के लिए पुलिसकर्मियों को एलर्ट कर दिया। दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे पाकड़ चौकी के प्रभारी संतोष सिंह को सूचना मिली कि तेजाबी हमले का आरोपी संतोष केरूगंज चौराहा पर खड़ा और वह कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लालू ने भागने की बात को स्वीकार किया।
विज्ञापन
तेजाबी हमले में घायल तीनों हुए डिस्चार्ज
शाहजहांपुर। रोशनगंज में तेजाबी हमले से घायल हुए राजीव, सोनी और दीक्षा की हालत में सुधार होने पर शनिवार को उन्हें जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अब वे लोग खतरे से बाहर हैं। वहीं तेजाब डालने के आरोपी लालू के गिरफ्तार हो जाने से सभी लोग सुकून महसूस कर रहे हैं।
शुक्रवार की शाम तीन बजे के करीब बड़े भाई लालू के द्वारा अपने छोटे भाई राजीव, बहन सोनी और भतीजी दीक्षा पर तेजाब डालकर घायल कर दिया। इस पर दीक्षा के पिता वीरेंद्र ने बेटी, भाई और बहन को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल में तुरंत इलाज मिलने की वजह से उनकी हालत में काफी सुधार आ गया था। बावजूद इसके रात में कोई समस्या न हो, इसके लिए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया था। शनिवार को जब स्थिति में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन लोगों को घर पर रहकर इलाज कराने की सलाह देते हुए डिस्चार्ज कर दिया।