{"_id":"57f261434f1c1b8d3226f91b","slug":"accused-of-misconduct-invoices-in-shantibng","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोपी का शांतिभंग में चालान
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अरम उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- जेल से आने के बाद महिला को फिर धमकाया
- पुलिस ने दर्ज की एनसीआर, परेशान भटक रही महिला
- एसडीएम कार्यालय के सामने धरने में शामिल हुई पीड़ित
एक बेवा महिला ने गांव के ही युवक पर जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी का मात्र शांतिभंग में चालान कर उसे टरका दिया। जेल से आने के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है।
क्षेत्र के गांव दिउरिया कॉलोनी की एक महिला ने सीओ को दिए पत्र में बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। 28 सितंबर की रात वह घर में सो रही थी। इस दौरान गांव का एक युवक कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आया और शोर मचाने पर कुल्हाड़ी से गर्दन काट देने की धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया। आरोपी के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मौके पर आ पहुंचे। कुछ लोगों ने आरोपी के परिवार से शिकायत भी की।
शिकायत से आरोपी नाराज हो गया। वह अपने दो भाईयों और गांव के एक अन्य युवक को लेकर उसके घर आ पहुंचा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचाने आए रजनीश और जितेंद्र को भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से उस पर भी जानलेवा हमला करने का प्रयास किया, उसने भागकर जान बचाई। महिला का आरोप है कि सीओ को प्रार्थनापत्र देने के बाद आरोपी का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया गया। एसडीएम ने आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
दो दिन बाद आरोपी जमानत पर रिहा हुआ तो उसके घर आकर कहा कि उसकी पुलिस से सांठगांठ है और वह महिला को जान से मार देगा। सोमवार को महिला फिर पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने गाली गलौज और धमकी देने के मामले में एनसीआर दर्ज कर महिला को टरका दिया। इसके बाद पीड़िता एसडीएम कार्यालय के सामने चल रहे भाकिमयू के धरना प्रदर्शन में शामिल हुई और दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की।
महिला ने 29 सितंबर को मारपीट की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर 151 की कार्रवाई की गई थी। दुराचार की तहरीर दी ही नहीं गई। जमानत पर आने के बाद आरोपी ने फिर धमकी दी तो एनसीआर दर्ज करा दी गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
- राजेश सिंह, कोतवाली प्रभारी पुवायां