{"_id":"570d39a84f1c1bdd0c4a6b51","slug":"accountant-at-the-victim-lodged-an-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ने पीड़ित पर ही दर्ज करा दी एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपाल ने पीड़ित पर ही दर्ज करा दी एफआईआर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
चकरोड पर कब्जे की शिकायत डीएम से किए जाने पर लेखपाल ने कब्जा करने वाले के साथ ही पीड़ित के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी। गांव बिहार रामनगर के रामसागर मिश्रा ने चार अप्रैल को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके गांव के कुछ लोगों ने चकरोड पर अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने शिकायत की तो चकरोड की पैमाइश की गई। 18 नवंबर 2014 को चकरोड पर मिट्टी कार्य कराए जाने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन मिट्टी कार्य नहीं कराया गया और चकरोड भी कब्जा मुक्त नहीं हो सका। चार अप्रैल को रामसागर मिश्रा डीएम से मिले और पूरा वाकया बताते हुए चकरोड को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। डीएम ने मामले पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम पुवायां को लिखा कि बार बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। इस पर एसडीएम सलिल कुमार पटेल ने लेखपाल को तलब कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। रामसागर का आरोप है कि कार्रवाई से खफा लेखपाल ने अवैध कब्जा करने वाले के साथ ही उन्हें भी अवैध कब्जेदार दर्शाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराए जाने और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में लेखपाल का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया। बंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन