फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident attempt of arto shahjahanpur

हाईवे पर एआरटीओ को कुचलने की कोशिश

Fri, 22 Jan 2016 08:23 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Fri, 22 Jan 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
accident attempt of arto shahjahanpur
हादसे के बाद हरकत में आये एआरटीओ के गश्ती दल के जवानों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। एआरटीओ ने ट्रक को पुलिस के सुपुर्द कर चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के एआरटीओ प्रर्वतन एके मिश्रा शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी गश्ती टीम के साथ हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे । उन्होंने पुलिस को बताया कि रोजा बाईपास के पास बरेली से आ रहे ट्रक को चेकिंग के लिए रूकने का संकेत दिया लेकिन तभी उसके चालक ने उनकी सरकारी कार को ट्रक से टक्कर मार दी। इनको गश्ती दल के साथ कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन

एआरटीओ के अनुसार वह अपनी गश्ती टीम के साथ बचाव करते हुये ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह सीतापुर की ओर ट्रक भगाने लगा। उसे घेराबंदी कर जमुही माइनर के पास पकड़ लिया लेकिन चालक भाग निकला। एआरटीओ प्रवर्तन की तहरीर पर रोजा थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एमवी एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed