फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A quintal of wheat an acre farm, the farmer's death shocked

एक एकड़ खेत में एक क्विंटल गेहूं, सदमे में किसान की मौत

Wed, 15 Apr 2015 12:22 AM IST
निगोही।
निगोही। Updated Wed, 15 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
A quintal of wheat an acre farm, the farmer's death shocked
 एक एकड़ में मात्र एक क्विंटल गेहूं निकलने का एक बुजुर्ग किसान को इतना गहरा सदमा बैठा कि उनकी सांसें ही थम गईं। घटना के बाद से किसान के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी 70 वर्षीय रामभरोसे के पास मात्र एक एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने गांव वालों से कर्जा लेकर इसमें गेहूं की फसल बोई थी। जरूरत के हिसाब से खाद-पानी भी लगाया। फसल भी अच्छी हुई। रामभरोसे को उम्मीद थी कि लोगों का कर्ज अदा करने के बाद भी उन्हें ठीक-ठाक बचत हो जाएगी लेकिन कुदरत ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पिछले दिनों आंधी और बारिश से सारी फसल खेत में ही बिछ गई। रामभरोसे ने उस वक्त खुद को यह तसल्ली दे ली कि फसल गिरी ही है लेकिन उत्पादन बहुत कम नहीं होगा। सोमवार शाम उन्होंने कंबाइन से गेहूं की कटाई-गहाई कराई तो एक एकड़ में मात्र एक क्विंटल ही गेहूं निकला।
विज्ञापन

यह देख बुजुर्ग रामभरोसे सन्न रह गए। घर लौटे और गश खाकर जमीन पर गिर गए। घरवाले अभी उन्हें डॉक्टर के यहां ले जाने का उपक्रम कर रही रहे थे कि उनकी सांसें थम गईं। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर लेखपाल सतीशकुमार, कानूनगो रघुराज घर पहुंचे। उन्होंने घरवालों से फसल को हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। इधर, काननूनगो का कहना है कि रामभरोसे ने अपना खेत गांव के ही संजय को पटके पर दिया था। रुपया भी पेशगी ले लिया था। लिहाजा फसल खराब होने से उन्हें सदमा पहुंचने का सवाल ही नहीं उठता। वह कई वर्षों से खेत पर भी नहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed