{"_id":"dc2910187bc4af89861659a7a6e8785d","slug":"a-month-later-pappu-slogans-not-handle-killer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में बाद भी हत्थे नहीं चढ़े पप्पू के हत्यारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह में बाद भी हत्थे नहीं चढ़े पप्पू के हत्यारे
पुवायां।
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मजीदपुर के पप्पू श्रीवास्तव की पुवायां में नखासा बाग के पास हेयर कटिंग की दुकान है। 18 दिसंबर की शाम सात बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। गांव से कुछ दूर पहले ही एक पेट्रोल पंप के पास घात लगाए अज्ञात लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। 19 दिसंबर को एसपी बबलू कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने सीओ और एसएसआई सुनील कुमार विश्नोई को घटना का जल्द ही खुलासा करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही पांच लोगों को हिरासत में ले लिया था, बाद में दो लोगों को छोड़ दिया गया।
गांव मजीदापुर के तीन लोगों को पुलिस ने लगभग 10 दिन तक हिरासत में रखा। उनसे तमाम बार पूछताछ भी की गई, लेकिन पुलिस को पप्पू की हत्या से संबंधित कोई जानकारी हाथ नहीं लग सकी। हत्या के लगभग एक माह बाद भी पुलिस को पप्पू की हत्या में शामिल हत्यारों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।