{"_id":"587a71e04f1c1b982dba7eac","slug":"a-fire-in-the-old-hut-was-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जल गई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जल गई महिला
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव उमरसड़िया में दीपक गिरने से झोपड़ी में आग लग गई। इसमें महिला की जलकर मौत हो गई। जबकि चार मवेशी भी झुलस गए। तहसील प्रशासन ने मौका मुआयना के लिए लेखपाल भेजा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव उमरसड़िया निवासी शिवसरन ने बताया कि उसकी पत्नी 40 वर्षीय मुन्नी देवी मकान के अंदर झोपड़ी में सो रही थी। वहीं पास में जानवर बंधे थे। ठंड की वजह से झोपड़ी फूस की टटिया से बंद थी। अंदर दीपक जल रहा था। वह मकान के अंदर दूसरे हिस्से में टीन के नीचे लेटा था। रात लगभग 9.30 जलता दीपक पत्नी की चारपाई पर गिर गया। इससे आग लग गई। जब वह चीखती हुई चारपाई से उठी तो लपटों ने झोपड़ी को भी अपनी जद में ले लिया और झोपड़ी भी पूरी तरह से लने लगी। इसमें उसकी पत्नी घिर गई। चीखपुकार सुनकर जब वह जागा तो झोपड़ी और उसके अंदर पत्नी जल रही थी। पास में बंधी दो गाय, एक भैंस, एक घोड़ा भी आग की चपेट में थे। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग भी जाग गए। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। वहीं एसओ शंकर सिंह ने बताया कि महिला का छप्पर का घर था। जहां वह लेटी थी वहीं जानवर भी बंधे थे और दीपक भी जल रहा था। हो सकता है कि जानवर की पूंछ लगने से दीपक गिर गया हो और आग लग गई हो। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।