फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   92 thousand looted with trader

बोलेरो सवार बदमाशों ने पशु  व्यापारी से 92 हजार लूटे

Mon, 12 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
92 thousand looted with trader
बोलेरो सवार बदमाशों ने पशु  व्यापारी से 92 हजार लूटे 
बोलेरो सवार चार बदमाशों ने रविवार को पशु व्यापारी से तमंचे के बल पर 92 हजार की नगदी लूट ली और चलती कार से व्यापारी को धकेलकर सीतापुर की ओर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीओ सदर अखिलेश भदौरिया और प्रभारी निरीक्षक यतेंद्र भारद्वाज ने पीड़ित से पूछताछ कर नाकेबंदी भी कराई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब नौ बजे की है। आरसी मिशन क्षेत्र के फत्तेपुर रेती निवासी मो. वाहिद पशु व्यापारी और डेयरी संचालक हैं। मो. वाहिद ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह वह रोजा थाना क्षेत्र के बाईपास से एक बोलेरो पर मैगलगंज भैंस खरीदने के लिए सवार हुए थे।
विज्ञापन

वाहिद के अनुसार जब रोजा क्षेत्र के बरतारा के आगे कार पहुंची, तभी पीछे बैठे दो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने तहमद के नीचे अंडरवियर में बनी जेब में रखे 92 हजार रुपये निकाल लिए और पिटाई करने के बाद जलालपुर के पास राजमार्ग पर चलती कार से धकेलकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित वाहिद ने थाना रोजा में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक यतेंद्र भारद्वाज, एसआई बिरजाराम, एसआई तेजपाल सिंह की टीमें हाईवे पर दौड़ीं। जगह-जगह नाकेबंदी भी कराई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। लूट की घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सदर अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए मातहतों को गाइड लाइन देते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। कार में दो अन्य यात्री भी बताए गए हैं, जिनसे कोई लूट नहीं की गई है, फिर भी पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।

- यतेंद्र भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक रोजा
बदमाशों का केंद्र बिंदु है हरदोई बाईपास और बरेली मोड़ 
राजमार्ग पर सवारी बनाकर लूटने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार कर रहे लोगों के साथ घटनाएं हो चुकी हैं, जिसका केंद्र बिंदु आरसी मिशन का हरदोई चौराहा और कोतवाली क्षेत्र का बरेली मोड़ है। यहां से सीधे आवागमन के लिए यात्रियों को वाहनों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। बदमाश इन्हीं स्थानों से बोलेरों में सवार होकर यात्रियों को जल्दी पहुंचाने का झांसा देकर बैठा लेते हैं और रोजा क्षेत्र में इन्हें लूटकर फरार हो जाते हैं। पूर्व घटनाओं से साफ  है कि बदमाश सीतापुर न जाकर जेबीगंज होते हुए पिहानी का रूट तय करके हरदोई अथवा बरबर मार्ग होते हुए खीरी जिले में आसानी से चले जाते हैं। इस कारण राजमार्ग पर पुलिस बैरियर ही लगाती रह जाती है। पहले भी पुलिस ऐसे कई मामलों का खुलासा कर चुकी है, जिसमें अधिकतर बदमाश कांट, सेहरामऊ दक्षिणी, पिहानी, मोहम्मदी, हरदोई और खीरी क्षेत्र के निकले हैं, लेकिन कभी पुलिस ने बरेली मोड़ अथवा हरदोई चौराहे पर चल रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान नहीं चलाया, जिससे उसकी नीयत पर भी संदेह होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed