{"_id":"5c9fb348bdec22144b7eff4c","slug":"91553969992-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़िया रंगीन में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गढ़िया रंगीन में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। थाना गढ़िया रंगीन के एक गांव में तीन लोगों ने 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसमें गांव की एक महिला ने भी इनका सहयोग किया। घटना बीते सोमवार की है। तब से किशोरी सदमे में थी। शनिवार को उसकी हालत में सुधार हुआ तो उसने पूरी बात घर पर बताई। इसके बाद परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचे। शाम को पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली है।
गढ़िया रंगीन थाने के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी 15 साल की बेटी बीते सोमवार को गांव की गुड्डी पत्नी सीताराम के साथ खेत पर उपले थोपने गई थी। वहां गुड्डी ने उसे नशीली मिठाई खिला दी। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद गांव के ही विकास, अखिलेश और बॉबी बेहोशी की हालत में उसे गेहूं के खेत में ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर चले गए। देर शाम बेटी को लेकर गुड्डी घर आई और कहा कि उसके पैर पर सांप चढ़ गया था। इससे वह सदमे और बेहोशी की हालत में है। पांच दिन तक बेटी सदमे में रही। उसका गांव में ही निजी डॉक्टर से इलाज कराया। शनिवार को होश आने पर उसने पूरी घटना के बारे में बताया। एसओ रकम सिंह का कहना है किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन युवकों और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।