फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बझेड़ा पुलिया के पास मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार

बझेड़ा पुलिया के पास मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2019 12:09 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
बझेड़ा पुलिया के पास मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार
शाहजहांपुर/जलालाबाद। जलालाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम की बृहस्पतिवार सुबह बदमाशों से भुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास मोबाइल टॉवर से चोरी हुईं बैटरी व उससे संबंधित सामान बरामद किया है। साथ ही पिकअप को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि गांव खंखूड़ी स्थित इंडस कंपनी के मोबाइल टॉवर से 20 फरवरी को चोरों ने 48 बैटरी चोरी कर ली थीं। इस मामले की रिपोर्ट पीलीभीत के थाना माधोटांडा के कलीनगर निवासी सुनील कुमार पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे को जलालाबाद पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया था। दोनों टीमें खुलासे को लगी हुईं थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर बदमाशों की तलाश में फर्रुखाबाद रोड पर बझेड़ा पुलिया के पास पहुंची, तभी पिकअप में सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी कर पुलिस ने जलालाबाद के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी राजन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी गुरगवां निवासी राम उर्फ रामसिंह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास मोबाइल टॉवर से चोरी की गईं बैटरियों में दो बैटरी व चार बोरियों में बैटरियों से संबंधित सामान बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed