{"_id":"5bc637f3bdec2269b1698668","slug":"91539717107-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता के पति पर सादे कागज पर कराए हस्ताक्षर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता के पति पर सादे कागज पर कराए हस्ताक्षर
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप पीड़िता के पति से सादे कागज पर कराए हस्ताक्षर
समझौते की बात कहकर थाने से भगाने का लगाया आरोप
पीड़ित महिला ने एसपी को पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
बंधक बनाकर महिला से रेप के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता ने एसपी को पत्र सौंपा है। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता ने समझौता कर लिया है, जबकि पीड़िता के पति का आरोप है कि उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर उसे थाने से भगा दिया गया। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि ढाई गांव से दवा लेकर लौटते समय उसका बदायूं के कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। 15 दिन बाद 30 सितंबर को बंधनमुक्त होकर वह पुलिस के जरिये अपने घर पहुंची। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उसे एसपी के सामने पेश होना पड़ा, तब एसपी के आदेश पर पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ लाई। दोनों आरोपियों को एक सप्ताह थाने में रखने के बाद बिना किसी कार्रवाई के एक आरोपी को छोड़ दिया। आरोप है कि वह आए दिन समझौता करने का दबाव बना रहा है। जब पति ने इस बात की शिकायत की तो दरोगा ने धमकाया कि उल्टा तेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तुझे जेल भेज देंगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने में उसके पति पर पुलिस ने सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए और यह कहकर भगा दिया कि जाओ समझौता हो गया। पीड़ित महिला मंगलवार को एसपी से मिली और मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं थानाध्यक्ष बीके मिश्रा ने बताया कि महिला ने खुद अपनी रजामंदी से समझौता किया है, जो भी आरोप लगा रही है वह गलत हैं।
------