{"_id":"6ae5fade399349c93203d810","slug":"35-people-stranded-on-an-island-saved-haldwani-news-c-35-1-sdrn1005-156134-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टापू पर फंसे 35 लोगों की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टापू पर फंसे 35 लोगों की बची जान
विज्ञापन
- अचानक बढ़ा जलस्तर, एसडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी ने सुरक्षित निकाला
9 कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से पंतद्वीप पार्किंग के पीछे टापू पर फंसे 35 लोगों की जान आफत में पड़ गई। पानी का प्रवाह तेज होने के कारण उनके लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग पंतद्वीप के पीछे गंगा के बीच बने टापू पर अचानक पानी बढ़ने से 35 लोग फंस गए थे। इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम को मिली तो तत्काल एसडीआरएफ को अलर्ट किया गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद जल पुलिस और 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल को भी रेस्क्यू अभियान में शामिल किया गया।
तीनों टीमों ने तालमेल के साथ बचाव कार्य शुरू किया। गंगा का तेज बहाव और लगातार बढ़ता जलस्तर चुनौती बना हुआ था। जवानों ने टापू पर फंसे लोगों तक पहुंच बनाई। एक-एक कर सभी 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद सभी ने राहत की सांस ली। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालु थे और गंगा के बीच पहुंच गए थे। सभी के सुरक्षित हैं।