फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पति के देर से घर लौटने पर महिला फंदे पर झूली

पति के देर से घर लौटने पर महिला फंदे पर झूली

Sat, 22 Sep 2018 11:19 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
पति के देर से घर लौटने पर महिला फंदे पर झूली
पति के देर से घर लौटने पर महिला फंदे पर झूली
विज्ञापन

मृतका के भाई की कॉल पर रात में ही मौके पर पहुंची यूपी 100
पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने क ीरिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला चमकनी करबला में शुक्रवार रात पति के देर से घर लौटने पर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। भाई को छिबरामऊ कन्नौज में बहन की मौत की सूचना मिली तो उसने यूपी 100 को कॉल करके रात में पुलिस भेज दी। सुबह शहर आने पर मृतका के भाई ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। अब मृतका के मायके वाले कार्रवाई से पीछे हटने की बात कह रहे हैं।
कन्नौज के थाना छिबरामऊ के मोहल्ला बजरिया निवासी दिनेश सक्सेना ने बताया कि उसने 25 वर्षीय बेटी निधि सक्सेना उर्फ आरती की शादी मई 2009 में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी करबला निवासी नीरज सक्सेना के साथ की थी। बेटी को नीरज से एक चार साल का बेटा मौलिक भी है। पीड़ित पिता ने बताया कि उसके बेटे अंकित को शुक्रवार रात 12:28 बजे दामाद नीरज ने कॉल करके बताया कि बुखार से तुम्हारी बहन की मौत हो गई है। अचानक बहन की मौत को संदिग्ध मानकर बेटे अंकित ने यूपी 100 को कॉल करके सूचना दे दी, कि उसकी बहन की शाहजहांपुर में चमकनी करबला में मौत हो गई, उसे शक है कि ससुराल वाले शव को कहीं गायब न कर दें। इसी सूचना के आधार पर यूपी 100 व सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और मामले की जानकारी कर शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार सुबह मृतका के पिता और भाई यहां पहुंचे। मृतका के गले में निशान देखकर भाई अंकित ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पीएम को भेज दिया। वहीं मृतका के पति नीरज का कहना है कि उसके दोस्त के पिता बीमार थे, वह उन्हें देखने चला गया। देर से घर लौटने पर पत्नी नाराज हो गई और ऊपर कमरे में जाकर फंदा लगा ली।
विज्ञापन

-------
मृतका के भाई की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट पति के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। शव पीएम को भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी शर्मा, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed