{"_id":"5b4e2acc4f1c1b37748b55eb","slug":"91531849420-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह घायल,पांच गंभीर,रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में छह घायल,पांच गंभीर,रेफर
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में एक की मौत, छह घायल
तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/पुवायां/जैतीपुर। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी 38 वर्षीय मो.रफीक सोमवार रात 10 बजे फत्तेपुर चुंगी के पास खड़े थे। तभी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आ गए और उन्हें बाइक से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक की पत्नी शमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे कोई संतान नहीं है। घटना की जानकारी भतीजे मो. फैजीम ने दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पुवायां कोतवाली क्षेत्र के गांव बालेमऊ गौंटिया निवासी समीदुल्ला ने गांव में ही किराने की दुकान खोल रखी है। सोमवार शाम छह बजे वह बाइक से नाहिल के पास संजय नगर कालोनी में दुकान का सामान लेने आ रहे थे। उधर, गांव गुरसंडा रायपुर निवासी विपिन बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में दोनों की बाइक आमने सामने टकरा गईं, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पाकर परिवार के लोग घायलों को पुवायां के सरकारी अस्पताल लाए। इलाज के बाद विपिन को छुट्टी दे दी गई, जबकि समीदुल्ला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इधर,जैतीपुर थाना क्षेत्र के बझेड़ा भगवानपुर निवासी श्यामपाल का 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र बाइक से मंगलवार को घरेलू सामान लेने तिलहर जा रहा था रास्ते में क्षेत्र के गांव विहारीपुर में सामने से आ रही तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी जिससे जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौका पाकर फरार हो गया। घायल जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी 48 वर्षीय गजेंद्र मंगलवार को साइकिल से खेत की सिंचाई के लिए जैतीपुर से डीजल लेने आया था वापस घर लौटने पर रास्ते में गौहावर पुल पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौका पाकर बाइक सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।