{"_id":"5b1c1ecd4f1c1bb16e8b713a","slug":"91528569549-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जालसाल गए जेल, मास्टरमाइंड सहित दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो जालसाल गए जेल, मास्टरमाइंड सहित दो फरार
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जालसाल गए जेल, मास्टरमाइंड सहित दो फरार
गणेश की पीतल की मूर्ति और पांच हजार की नकदी बरामद
सोने की मूर्ति दिलाने के नाम पर की थी ठगी, पकड़े गए
फोटो-05
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। हरियाणा के जिला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित एमसीएफ 33 आर्यनगर निवासी अरविंद कुमार को सोने की मूर्ति बेचने के नाम पर गणेश की पीतल की मूर्ति देकर उससे पांच लाख रुपये ठगी करने वाले दो जालसाजों को रोजा पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया, जबकि इस घटना का मास्टर माइंड अपने एक और साथी के साथ अभी फरार है।
जालसालों की गिरफ्तारी के बारे में एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए जालसाज कटिया कम्मू निवासी चांद मियां उर्फ चंदू और थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव गौरीकला निवासी लालू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी सोमपाल ने अपने एक साथी चंदन के साथ मिलकर उसे लालच दिया कि दो किलो सोने की मूर्ति के नाम पर पीतल की मूर्ति फरीदाबाद के अरविंद कुमार को बेचने पर अच्छी रकम मिल जाएगी। वह दोनों लालच में आ गए मूर्ति बिक्री किए जाने के खेल में शामिल हो गए। यह पूछे जाने पर कि पीतल की यह मूर्ति कहां से आई तो दोनों ने बताया कि गणेश की मूर्ति सोमपाल ही खरीदकर लाया था। उन दोनों को मूर्ति बिक्री कराने के इस खेल में मात्र चालीस हजार रुपये मिले थे। वहीं पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के दौरान पचास रुपये की नकदी भी बरामद की। पुलिस को अब मास्टर माइंड सोमपाल और उसके साथी चंदन की तलाश है।