{"_id":"59a966704f1c1b3e738b4bfc","slug":"91504274032-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की विदा नहीं होने पर युवक ने जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की विदा नहीं होने पर युवक ने जहर खाया
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। पत्नी की विदा नहीं होने पर एक युवक ने ससुराल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे युवक की ससुराल में हड़कंप मच गया। उसे बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार है।
थाना सिंधौली के गांव दियूरिया निवासी एक युवक की बंडा के गांव महमूदापुर में ससुराल है। बृहस्पतिवार को युवक पत्नी की विदा कराने ससुराल आया था। पत्नी के ससुराल जाने से मना करने पर युवक बंडा आया और जहरीला पदार्थ खरीदकर वापस ससुराल पहुंच गया। युवक ने ससुराल में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर युवक की ससुराल वालों को जानकारी हुई तो खलबली मच गई। युवक के सास और ससुर उसे लेकर बंडा के सरकारी अस्पताल आए और भर्ती कराया। सूचना पर युवक का पिता और मां भी अस्पताल पहुंच गए। युवक के ससुर का आरोप है कि उसका दामाद नशेड़ी है और आए दिन नशे की हालत में उसकी बेटी से मारपीट करता है। इस कारण उसकी लड़की ने ससुराल जाने से मना कर दिया। वहीं युवक की मां का आरोप है कि तीन माह पहले बहू का पिता गांव के प्रधान को लेकर उसके घर आए थे और बहू को जबरन लिवा ले गए थे। अब वह बहू को भेजने से इंकार कर रहे हैं। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
युवक ने किया जहर खाया
बंडा। गांव ढुकरी बुजुर्ग के एक युवक ने बताया कि उसका 35 वर्षीय भाई शराब का आदी है। शराब के नशे में घर में कहासुनी होने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज चल रहा है और हालत में सुधार है।