फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मैनी के प्रधान, सचिव सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मैनी के प्रधान, सचिव सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 23 Aug 2017 06:19 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
मैनी के प्रधान, सचिव सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिंधौली (शाहजहांपुर)। गांवसभा मैनी के प्रधान नईम खां, उनके भाई फुरकान और ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव सिन्हा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिंधौली में इस समय बीडीओ का पद रिक्त है। बीडीओ का कार्यभार डीसी मनरेगा राजेश झा देख रहे हैं। गांव मैनी के लोगों ने आवास योजना में प्रति लाभार्थी 20-20 हजार रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया था। मामले की जांच की गई थी। बुधवार को इस मामले में डीएम के आदेश पर प्रधान नईम खां सहित उनके भाई और सचिव के खिलाफ डीसी मनरेगा की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने से प्रधान पक्ष में खलबली मची है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव सिन्हा ने बताया कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं लिए हैं। यदि प्रधान और उनके भाई ने किसी से आवास के बदेल राशि ली है तो वही बता सकते हैं। उन पर लगाया गया आरोप गलत है। प्रधान नईम खां ने भी भ्रष्टाचार के आरोप से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed