{"_id":"596cd5d74f1c1bf51d8b467c","slug":"91500304855-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह से इंकार होने पर युवती ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह से इंकार होने पर युवती ने खाया जहर
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/ जलालाबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मंगेतर की ओर से निकाह के लिए इंकार होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि मंगेतर ने उसका कई माह तक यौन शोषण किया और अब उसनेअपना निकाह दूसरी लड़की से कर लिया। मामले में युवती की मां की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसने अपनी 19 वर्षीय बेटी के निकाह की बात दो साल पहले गांव गुनारा निवासी एक युवक से तय की थी। इसमें उसने 10 हजार रुपया व कुछ कपड़े भी युवक के घर वालों को दिए थे। इस दौरान युवक ने उसकी बेटी से संबंध बना लिए और यौन शोषण करता रहा। एक माह पहले युवक ने दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। उसे जानकारी हुई कि उसके साथ धोखा हुआ। निकाह से इंकार होने से झुब्ध बेटी ने सोमवार शाम लगभग पांच बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तब जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने इंस्पेक्टर हरीश राजपूत को मामले की जानकारी दी। वहीं जलालाबाद एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है, लेकिन कोतवाली इंस्पेक्टर से मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉक्टरों ने युवती की हालत खतरे से बाहर बताई है।