फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मेड़ के विवाद में किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

मेड़ के विवाद में किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 19 Jun 2017 06:23 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
मेड़ के विवाद में किसान को मारी गोली, हालत गंभीर
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के गांव लाड़पुर-जारपुर में सोमवार दोपहर बाद एक किसान की गोली मारकर हत्या की कोशिश की गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे खेत की मेड़ का विवाद बताया जा रहा है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

लाड़पुर-जारपुर निवासी 57 वर्षीय चंद्रभान सिंह सोमवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे खेत की टूटी मेड़ बांध रहे थे, तभी पड़ोसी खेत मालिक अपने कुछ साथियों के साथ अया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उनमें से एक ने तमंचा निकाल लिया और चंद्रभान पर निशाना साधते हुए फायर कर दिया। गोली चंद्रभान के पेट में लगी और वह मौके पर ही गिर गया। जैसे-तैसे वह उठकर भागा तो एक व्यक्ति ने दूसरा फायर दिया, जिससे गोली तमंचे से निकलकर उसकी पीठ में धंस गई। वह लहूलुहान हो मौके पर ही गिर गया। इसके बाद हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। जानकारी होने पर रोते-बिलखते घर वाले खेत पर पहुंचे और यूपी 100 डायल पुलिस को सूचना दी। 100 डायल की गाड़ी से ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने एक दिन पहले रविवार को खेत की मेड़ तोड़ दी थी, उसी मेड़ को चंद्रभान बांधने गए थे। इस बार उन लोगों ने उन्हें गोली मार दी। जबकि इससे पहले भी हमलावर आए दिन गाली-गलौज करते रहे। सूचना मिलने पर कांट थानाध्यक्ष ख्याली राम ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed